धमतरी। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए 16 जनवरी से जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे चरण में आज से राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के तुरे ने बताया कि आज से राजस्व विभाग के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टीका लगवाने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.के. साहू ने बताया कि आज जिले में स्थापित सभी 14 केन्द्रों में टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके तहत आज 1066 लोगों का वैक्सीनेशन के लिए सूचना दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031