बिहार के बांका में पति और प्रेमी से तंग आकर एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर निगल लिया। घटना जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव की रविवार देर रात की बताई जा रही है। उसकी स्थिति बिगड़ती देख परिजन उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाये। ग्रामीणों ने बताया कि ललिता देवी की शादी गांव के कल्लू दास से हुई थी, कुछ वर्षों से वह महिला गांव के ही दूसरे युवक के साथ बच्चों के साथ रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि अब वह युवक से शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उन लोगों में विवाद चल रहा था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी आक्रोश में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। रेफरल अस्पताल में उसका इलाज किया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि चारों बच्चों की स्थिति ठीक है लेकिन महिला की स्थिति गंभीर देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि बिहार में इससे पहले भी पति या पत्नी के जहर खाने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। इसमें बिहार के जमुई जिले के चकाई प्रखंड में शादी के छह माह बाद ही युवक ने दिसंबर 2020 में पहले अपनी पत्नी को जहर खिलाकर मार डाला, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पंचमुखी चौक निवासी जगदेव राम का बेटा अजय राम एवं पत्नी शेखपुरा के चेवाड़ा थानांतर्गत लहंगा गांव निवासी जयप्रकाश राम की बेटी प्रीति देवी थी। परिजनों ने बताया कि अजय राम की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। दूसरी घटना बिहार के मधुबनी जिले में अक्टूबर 2020 की है जहां अवैध संबंध के चलते महिला ने ससुराल पक्ष के परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया था। घटना में जहां देवर की मौत हो गई वहीं आरोपी महिला के दो बच्चों की हालत नाजुक हो गई थी। घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर में घटी थी। आरोप था कि महिला चंदा देवी ने कुल छह लोगों को चाय में जहर दिया। देवर संतोष को, अपनी सास को, अपने तीन बेटों को और खुद भी जहरीली चाय पी ली। घटना में जहां देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं संतोष साह का भतीजा अभिषेक साह 10 वर्ष और प्रभात कुमार 6 वर्ष को डीएमसीएच में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज के बाद ठीक हो गए थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031