उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में साले ने जीजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मामला थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर का है. यहां पत्नी-पति के बीच हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने भाई को फोन कर दिया. झगड़े की सूचना मिलते भाई अपनी बहन के घर पहुंचा और जीजा को धारदार हथियार से घायल कर जमकर पीटा. घायल अवस्था में जीजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही हापुड़ एसपी नीरज जादौन भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर में 32 वर्षीय हरीश उर्फ टोनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. पत्नी ने फोन पर शिकायत अपने भाई से की थी, इसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के भाई ने अपने जीजा हरीश को धारदार हथियार से घायल कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. फरार होने का प्रयास करते समय पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया.
दंपत्ति के विवाद में साला को कूदना पड़ा महंगा, बहन हो गई विधवा
Previous Articleहोटल के कमरे में बिस्तर पर इस अवस्था में मिले युवक-युवती…
Related Posts
Add A Comment


















