पानीपत: जीटी रोड पर मन्नत ढाबे के नजदीक शुक्रवार देर रात कटरा से लखनऊ जा रही इंडो-कैनेडियन बस सेब से लदे कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार सात यात्रियों और कैंटर के क्लीनर समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खानपुर और रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। कैटर चालक हीरालाल ने बताया कि वह क्लीनर रवि के साथ हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से सेब की करीब 500 पेटियां लादकर दिल्ली जा रहा था। 

शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे मन्नत ढाबे के नजदीक फ्लाईओवर से उतरते समय कैंटर का पिछला टायर अचानक फट गया। इसके बाद उन्होंने कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगे। इसी दौरान कटरा से 41 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही इंडो-कैनेडियन बस पीछे से आई और कैंटर की क्लीनर साइड से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से समालखा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।  

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031