दूसरी शादी के चक्कर में एक रिटायर्ड आफिसर लाखों रुपये गंवा बैठा। जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के का है जहां सरकंडा थाने इलाके में एनपीसीसी के रिटायर्ड अधिकारी से 9 लाख की ठगी की वारदात की गई है। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यै है कि एनपीसीसी के रिटायर्ड अधिकारी दूसरी शादी के चक्कर में ठगी के शिकार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग महिलाओं की फोटो दिखाकर आरोपी रिटायर्ड अधिकारी से पैसे ऐंठते रहे, पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत जांच शुरू की है।
Related Posts
Add A Comment



















