बाजार में काफी धड़ल्ले से 50 और 200 रुपए के नकली नोट चल रहे हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जनता को जागरूक करने के लिए आगे आई है। उन्होंने नकली नोटों की पहचान बताई है। दरअसल आरबीआई वित्तीय जागरूकता सप्ताह बना रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक लक्ष्मीकांत राव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक की सेवा से खुश नहीं है या किसी तरह की समस्या है तो शिकायत कर सकते हैं। राव ने कहा कि रिजर्व बैंक किसी भी संस्था के खिलाफ लोकपाल की शिकायत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने जागरूकता सप्ताह समारोह में करेंसी के असली और नकली के पहचान के बारे में बताया। लक्ष्मीकांत ने बताया, 50 रुपए के असली नोट में सामने के भाग में मूल्य वर्ग में 50 के साथ आर-पार मिलान, देवनागरी में 50 लिखा, बीच में महात्मा गांधी की फोटो, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, गैर-धातुयी सुरधा धागा होता है। साथ ही दाएं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह, इलेक्टोइप 50 वॉटरमार्क, संख्या पैनल ऊपर बाएं तरफ और नीचे दाएं तरफ छोटे से बढ़ते आकार में लिखे होते हैं। वहीं 50 रुपए के नोट में पीछे तरफ छपने वाला साल, स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन, भाषा पैनल और आकार 66*135 मिमि होता है। जबकि 200 रुपए के नोट में लगभग सभी चीजे वहीं होती है। इसमें नोट तिरछा करने पर हरे रंग का धागा ब्लू कलर में दिखाई देता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031