महासमुन्द। जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी पटेल और ग्राम पंचायत सानटेमरी की सरपंच श्रीमती रंभा यादव दोनों पर मनरेगा कार्यों में रूचि न लेना, वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए जाने वाले कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृत नहीं कराने आदि के कारण सरपंच श्रीमती लक्ष्मी पटेल और श्रीमती रंभा यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत् दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा को पत्र लिखकर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने कहा है।
मनरेगा कार्यों में रूचि ना लेना दो सरपंचों को पड़ा महंगा, कार्यवाही
Previous Articleजानियें नई आबकारी नीति में क्या है खास…
Related Posts
Add A Comment


















