रायपुर। वैदिक आध्यात्म परंपरा प्राणधार श्रध्ये मां भगवती के उपासक एवं भगवताचार्य और त्रिकालदर्शी (चाउर वाले बाबा) की उपाधि से नवाजे गये गुरुजी श्रीश्री पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी के सानिध्य में दिनांक 12 फरवरी से 16 फरवरी तक बिलासपुर महामृत्युंजय अनुष्ठान एवं नूतन गृहप्रवेश का पूजन कार्य होगा। बिलासपुर में अश्वनी पुष्पा जयसवाल, सुनील संदीप जयसवाल के निज निवास में महामृत्युंजय अनुष्ठान एवं नूतन गृह प्रवेश का पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम गुरुदेव के सानिध्य में प्रारंभ होगा। गुरुदेव 16 फरवरी रात्रि शाम तक सिलयारी आएंगे। अगले दिन वे 17 फरवरी को दिल्ली हरियाणा में जाएंगे जहां भागवत का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, जो कि 28 फरवरी तक कार्यक्रम चलेगा। 29 फरवरी को वापस छत्तीसगढ़ गुरुदेव पधारेंगे।
गुरुजी श्रीश्री पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी का दौरा कार्यक्रम तय
Previous Articleऐसे स्वीकृत होंगे डीएमएफ के कार्य
Related Posts
Add A Comment



















