पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गांव डाहर में दुकान से सामान लेने जा रहे महज 11 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर बच्चे के ऊपर गिर गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे का पिता चिनाई का काम करता है। हादसे के समय गांव के ही लोगों ने बच्चे के पिता को सूचना दी कि उसका बेटा करंट की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पिता अपने बच्चे को लेकर तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

जिस बच्चे को परिवार ने हंसते-खेलते बड़े होने के सपने देखे थे, उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। जिस उम्र में बच्चे के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में एक दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हाईटेंशन बिजली की तार कैसे टूटी? क्या बिजली की लाइनों का रखरखाव ठीक से किया जा रहा है? क्या समय रहते ऐसी जर्जर या खतरनाक तारों की जांच नहीं होनी चाहिए, ताकि किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े?

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031