ज्वालामुखी (नितेश): कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के तहत आने वाले घल्लौर गांव में विवाहिता की मौत मामले में मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के 4 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और फोरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मायका पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अंजना के रूप में हुई है। मृतका के भाई राजेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी बहन की मौत को लेकर उसके पति, सास, ससुर और देवर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। मायका पक्ष ने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

29 वर्ष पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार अंजना की शादी करीब 29 वर्ष पहले घल्लौर गांव में हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र लगभग 25 और 27 वर्ष है। मृतका का एक बेटा आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा पंजाब के लुधियाना में नौकरी करता है। वहीं, महिला का पति देहरा स्थित सीडीपीओ कार्यालय के तहत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद इस दुखद घटना से क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं।

फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक सुबूत व सैंपल एकत्रित किए हैं। इन साक्ष्यों का प्रयोगशाला में वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा, जो जांच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031