दिल्ली। भूकंप की आपदा इस साल भी कहर मचा रही है। बीती रात देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों की धरती भूकंप की वजह से थरथराई है।
कहां-कहां लगे भूकंप के झटके :
दरअसल, भूकंप के झटके एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। सिर्फ भूकंप से धरती डोली है, जिससे लोगों की मुश्किलें, डर और अधिक बढ़ गया था। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से निकल आए।
भूकंप का केंद्र :
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, पहले तो भूकंप सतह के 10 किलोमीटर नीचे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता के भूकंप की जानकारी मिली थी। पहले केंद्र अमृतसर में पता लगा था, लेकिन कुछ समय बाद ये जानकारी आई कि, इसका केंद्र तजाकिस्तान में था। भूकंप की तीव्रता भी 6.3 कर दी गई। तो वहीं, एनसीएस के अनुसार, शुक्रवार रात का भूकंप 38 डिग्री उत्तरी और 73.58 डिग्री पूर्वी अक्षांश के बीच आया। यह भूकंप सतह के 74 किलोमीटर नीचे आया था। भूकंप का समय रात 10.31 बजे और इसके झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत में महसूस किए गए है।
इस महीने 27 बार आ चुका है भूकंप :
बता दें कि, उत्तर भारत ने फरवरी महीने के कई बार भूकंप के झटके से धरती थर्राई हैं। अगर एनसीएस की वेबसाइट पर मौजूद डेटा पर अगर नजर डाले तो अब तक इस महीने 4.0 या उससे ऊपर तीव्रता के 27 बार भूकंप आ चुका हैं। इसके अलावा अगर भूकंप के केंद्र की बात करें तो कुछ का केंद्र भारत के भीतर तो कुछ का अफगानिस्तान, नेपाल या किर्गिस्तान में रहा है।
गौरतलब है कि, पिछले साल पूरी दुनिया के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। पिछले साल के महीनों में भी भारत के अलग-अलग राज्यों से भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आती रही थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि, इन भूकंप के झटकों से किसी भी राज्य में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। देश के इन राज्यों में लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031