रायपुर। गरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान रीवां में आयोजित मड़ई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की हितैषी है। नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उसे पूरा किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत दो साल के भीतर करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। सभी समाज के लोगों के लिए भवन की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य की सरकार सदैव सबके साथ है। गांव के विकास में सरकार हरसंभव मदद करेगी।
Related Posts
Add A Comment



















