
रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज के केन्द्रीय संरक्षक अन्नू कश्यप एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वरी चंद्रवंशी ने त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से सौजन्य मुलाकात किये। इस दौरान राज्यपाल श्री बैस एवं इन दोनों महिला नेत्रियों के बीच समाज के कई विषयों को लेकर चर्चा हुई। आपको बता दे कि राजेश्वरी चंद्रवंशी एवं अन्नु कश्यप समाज के महिला संगठन के अनेक पदों पर पदासीन रह चुकी है। अन्नु कश्यप पूर्व में केन्द्रीय कार्यकारिणी में कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य, सर्व कुर्मी समाज में कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी है जबकि राजेश्वरी चंद्रवंशी कार्यकारी महिला अध्यक्ष, कार्यालय सचिव एवं समाज द्वारा प्रकाशित परिणय पुस्तिका में सह संपादक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है।
[metaslider id="184930"













