अमलेश्वर (पाटन)। जामगांव आर के समीपस्थ ग्राम भरर में त्रिदिवसीय मानस महोत्सव आज समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि एवं विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आशीष वर्मा, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती गरिमा भारदीय सरपंच ग्राम पंचायत भरर, छबिलाल साहू पूर्व सरपंच ग्राम भरर एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि गण, वरिष्ठ कांग्रेस जन, अतिथि के रूप में समापन दिवस के अवसर पर भरर पहुँचे, प्रभु सियाराम जी के राम दरबार में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं पाटन के समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए कामना किये। ओएसडी आशिष वर्मा ने कहा भगवान प्रभु राम ने विषम परिस्थितियों में भी स्थिति पर नियंत्रण रख सफलता प्राप्त की उन्होंने हमेशा वेदों और मर्यादाओ का पालन किया, स्वयं के सुखों से समझौता कर उन्होंने न्याय और सत्य का साथ दिया, सहनशीलता व धैर्य हमारे भगवान श्री राम का प्रमुख गुण है, अयोध्या का राजा होते हुए भी श्री राम ने संन्यासी की तरह ही अपना जीवन व्यापन किया, यह उनकी सहनशीलता को दर्शाता है, उनका सम्पूर्ण जीवन दर्शन मानव जाति के लिए प्रेरणादायक है, यह उनके ऐसे गुण जिनकी वजह से उनका जीवन सफल हुआ और वो राम से श्री राम कहलाये, यही गुण के कारणों से जगत में उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाएं, और सर्व विदित श्री राम कहा जाने लगा। इस अवसर स्थानीय भरर ग्राम वासी, सहित प्रेम प्रकाश पांडेय, पोषण साहू, दिनेश चंद्राकर, डेविड चन्द्राकर, ऋषभ चन्द्राकर, वेदप्रकाश साहू, नेमचंद यादव, हरीश साहू, अमित विश्वकर्मा, वीरेंद्र रात्रे, विजय साहू, रोमलाल बंजारे, सच्ची बंजारे, भूषण साहू, विकास ठाकुर, प्रीतम साहू, नवल साहू, योगेश, प्रेमलाल साहू, हितेश बंजारे, सहित एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस के रामायण समिति के कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031