मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar Road Accident, Delhi Dehradun Highway Accident पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई।
सोमवार की सुबह पानीपत खटीमा हाईवे पर शामली की ओर से एक कार तेज गति से दौड़ती हुई मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। थाना तितावी क्षेत्र में जागाहेड़ी के पुल के पास कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर जाकर पलट गई। सीएनजी किट लगी इस कार में आग लग गई।
हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत
राहगीरों ने यह सूचना डायल 112 पर दी। तब पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग टीम ने आग बुझाई। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई । थाना प्रभारी तितावी जयवीर सिंह ने बताया कि सभी लोग हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। वहीं स्वजन का हाल जानने पूर्व सांसद संजीव बालियान भी पहुंचे।
सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों का हालचाल जानने तितावी थाने पहुंचे पूर्व सांसद व मंत्री संजीव बालियान।
मृतकों की पहचान
- 19 वर्षीय अंकित पुत्र समुंदर
- 21 वर्षीय राहुल पुत्र समुंदर
- 23 वर्षीय अंकित पुत्र राजेश
- 22 वर्षीय साहिल पुत्र सोमकुमार
- 24 वर्षीय अमन उर्फ अंकित पुत्र रामफल
- 22 वर्षीय अजय पुत्र शमशेर



















