रायपुर: महादेव सट्टा एप घोटाला के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई आज रायपुर कोर्ट में पेश करेगी. सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर पर 6000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है. पूछताछ के लिए सीबीआई यदि रिमांड पर नहीं लेती है तो ईडी सौरभ चंद्राकर को अरेस्ट अरेस्ट कर सकती है. महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ ईडी का एक मामला है और सीबीआई के दो मामले हैं.
सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम ओमान से गिरफ्तार करके 1 नवंबर को भारत लेकर आई थी. 2 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को दिल्ली के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सीबीआई को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली. इसके बाद 4 नवंबर को रायपुर के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई को चंद्राकर की 8 दिनों की रिमांड मिली और उसे दिल्ली के सीबीआई हेड क्वॉर्टर में पूछताछ के लिए ले जाया गया.
सीबीआई के मुताबिक महादेव सट्टा एप नेटवर्क की जांच शुरू होने के बाद से ही सौरभ चंद्राकर फरार था. साल 2023 में दुबई में रह रहा था. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. करीब 116 दिन के बाद सीबीआई को सफलता मिली है. आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर फर्जी पहचान दस्तावेज का इस्तेमाल करके UAE से ओमान पहुंच गया था.


















