नई दिल्ली। वॉट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि हो सकता है कि आप 2-3 ट्रिलियन की कंपनी हों, लेकिन लोगों की निजता इससे कहीं ज्यादा कीमती है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फेसबुक और वॉट्सऐप को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करते हुए वॉट्सऐप से उसकी नई प्राइवेसी नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रतिक्रिया मांगी गई है, जिसे भारत में इस साल जनवरी में लागू किया गया था। अब इस मामले पर चार सप्ताह बाद दोबारा सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि लोगों को भारी आशंका है कि उनकी प्राइवेसी खतरे में है और उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इसी दौरान कोर्ट ने कहा कि आपकी 2-3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी से भी ज्यादा जरूरी लोगों की निजता है। याचिका में कहा गया कि वॉट्सऐप ने यूरोप और भारत के लिए अलग पैमाने अपनाए है। इस पर वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, यूरोप में निजता पर विशेष कानून है, अगर भारत में भी इसी तरह का कानून है तो इसका पालन करेंगे। बता दें कि वॉट्सऐप की नई पॉलिसी को लेकर देश में खासा बवाल मचा हुआ है। कंपनी ने फिलहाल पॉलिसी पर रोक लगा रखी है और कंपनी का मानना है कि इससे लोगों को समझने में आसानी होगी। वहीं, वॉट्सऐप की नई पॉलिसी को लेकर पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पहली सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा थ कि वॉट्सऐप एक प्राइवेट मैसेजिंग ऐप है और यदि इससे आपकी निजता भंग होती है कि आप इस ऐप को डिलीट कर दें। आप जिस ऐप पर भरोसा करते हैं उस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031