छपरा: बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्री को पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लगुनिया पोखरी गांव निवासी रंजीत शर्मा की पुत्री रानी कुमारी (10) पर उसकी मां किसी बात को लेकर नाराज होने के कारण उसे घर में रखे खाट में बांध कर पीट रही थी, जिसके कारण उक्त बच्ची की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


















