तिल्दा नेवरा। तिल्दा विकास खंड के अंतर्गत शनिवार 20 फरवरी से सोमवार 22 फरवरी तक। त्रि-दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रीरामायण सम्मेलन का आयोजन पिछले वर्षों की भांति। इस वर्ष कोरोना काल से राहत मीलने के बाद। चार ग्रामों जिसमें मुख्यत: छत्तौद, खुडमुडी, रजिया, और तुलसी (तिल्दा), में एक साथ प्रारंभ होगा। जिसकी शुरुआत 19 ता शुक्रवार को ग्राम के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ के चुनिंदा, दूरदर्शन, आकाशवाणी के नामी कलाकारों के द्वारा सुमधुर गीत संगीत व भजन के साथ प्रस्तुति देगे। जिनमे सोर संदेश मा. परिवार जो कि प्रसिद्ध रामायण गायक वाचक-नंदकुमार साहू का खैरझीटी (महासमुंद), चंचल मा परिवार (टोनाटार), सुर सागर मा परिवार देवकर (बेमेतरा), बरखा रानी मा परिवार ( कांकेर,), जय मा दुर्गा मा परिवार बासीन (गरियाबंद), संत क्रीपा मा. परिवार (बालोद), श्रद्धा सुमन बालिका मा परिवार पचपेडी (धमतरी), तुलसी के संदेश मा परिवार बिलई (बेमेतरा) आदि।
ये सभी टोलियाँ अनिवार्य रूप से क्रमश: चारो ग्रामो मे प्रस्तुति देगे
उक्त कार्यक्रम के आयोजक समिति के सदस्य हैं। जिनमे छत्तौद से डागेश्वर वर्मा, अजय साहू, केदार वर्मा, सेवादास वैष्णो, भुवन वर्मा, राजेन्द्र साहू, गणेश साहू, ओपी वर्मा, खुडमुडी से योगेन्द्र साहू, सुरेश साहू, केशव वर्मा, झग्गर वर्मा्र, रजिया से प्रेेमु लाल यादव, भरत वर्मा, राजकुमार कमल, और तुलसी (नेवरा) से प्यारे लाल वर्मा, राघवेन्द्र वैष्णो आदि है। सम्मेलन के विशेष सहयोगी राजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस वर्ष यह चौथी बार है। जो कि चारो गांव के आपसी सामंजस्य से हो रहा है।
चार गांवों में एक साथ छत्तीसगढ़ स्तरीय श्री रामायण सम्मेलन, नंदकुमार साहू श्रीराममय कथा व भजनों से करेंगे मंत्रमुग्ध
Related Posts
Add A Comment



















