हरिद्वार. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी अंतिम संस्कार चंडी घाट में किया गया. उनके सबसे छोटे बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान तमाम नेता और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे. मां के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी ने एक पोस्ट साझा किया है. एक्स पर जारी फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि ‘प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो. यही प्रार्थना है. ॐ शांति’.
बता दें कि आज सुबह 8.50 बजे सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से शुरू हुई. जो हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली. अंतिम यात्रा 11.40 बजे श्मशान घाट पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु-संत उपस्थित रहे. अंतिम क्रिया शुरू होने से पहले पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया. तमाम नेताओं और साधु-संतों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक निवास में मां को अंतिम विदाई दी. उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए. उनकी आंखों में आंसू थे. मां के निधन से परिवार में शोक का माहौल है. सावित्री देवी ने शुक्रवार को पंचूर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली थी. परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम पूरे कर उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे.


















