गुजरात के जूनागढ़ में केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास, एक मोड़ पर अनियंत्रित तेज रफ़्तार कार पत्थर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो पुरुष और एक महिला की जलती हुई कार के अंदर ही मौके पर मौत हो गई. कृष्णाबेन नाम की एक महिला इस हादसे में बच गईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के ज़रिए इलाज के लिए केशोद सरकारी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और वे इस घटना के बाद सदमे में हैं.
पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग जूनागढ़ से माधवपुर की ओर जा रहे थे. केशोद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम. डी. चौधरी ने बताया कि कार में सवार लोगों में से एक पुरुष की डेनिस के तौर पर पहचान हो पाई है.
आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मृतकों की पहचान करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिशें चल रही हैं. फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी 112 पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. मामले की आगे जांच की जा रही है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वे जूनागढ़ से माधवपुर की तरफ जा रहे थे. कार में कुल चार लोग सवार थे – दो पुरुष और दो महिलाएं. इनमें से दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार लोगों में से अभी तक केवल एक पुरुष, डेनिस, का नाम सामने आया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.


















