`भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी रोज-रोज ‘नौटंकी’ करके थकते क्यों नहीं, इस पर आश्चर्य होता है। दिल्ली में केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल किए जानेवाला मुख्यमंत्री निवास अब पर्यटकों को टिकट लगाकर दिखाया जाएगा। उधर ‘मनीला’ में हुए विश्व सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंच पर की गई ‘नौटंकी’ हास्यास्पद साबित हुई। इन लोगों के ये रोज के ही खेल हैं। दुनियाभर में इनका मखौल उड़ाया जा रहा है।’

भारतीय जनता पार्टी (मौजूदा) एक महान नौटंकीबाज पार्टी बन गई है। उसके चलने, रोने, हंसने, खांसने, बोलने, इन सब में नौटंकी ही नजर आती है। प्रधानमंत्री मोदी ‘नौटंकी’ करके थकते क्यों नहीं? यह सवाल कई बार मन में आता है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित एक विश्व सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोदी गए थे। प्रे. ट्रंप सहित सभी नेताओं को मंच पर आमंत्रित किया गया। मोदी मंच पर आए और मंच पर पड़ा कचरा उठाने की तरह कुछ उठाकर जेब में रख लिया। सभी नेता उनके मजे ले रहे थे। यहां भारत में भक्तों ने हवा पैâला दी, ‘मंच पर भारत के तिरंगे वाला लेबल गिरा हुआ था। अपमान न हो इसलिए मोदी ने उसे उठाकर जेब में रख लिया।’ असल में यह झूठ है। किसको कहां खड़ा होना है, इसके लिए रखी गई यानी चिपकाई गई वह एक निशानी होती है। मोदी ने वह निशानी फाड़कर जेब में रख ली। इससे पहले जहां-जहां ऐसे सम्मेलन में मोदी गए, उस हर मंच पर ऐसी निशानियां थीं। तब मोदी को उनमें तिरंगा नहीं दिखा, लेकिन नौटंकी ही करनी है तो मोदी को कौन रोक सकता है? कल दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हुआ तो इन सभी नौटंकीबाज लोगों को कम से कम १४ साल के वनवास में भेजना चाहिए। फिलहाल मैं दिल्ली में हूं। दिल्ली की हवा ठंडी हो गई है। १८ नवंबर के दिल्ली के अखबारों में एक खबर प्रमुखता से छपी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का बंगला पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। मुख्यमंत्री रहते केजरीवाल ६, सिविल लाइंस वाले सरकारी बंगले में रहते थे। लोगों ने उन्हें तीन बार चुना। मुख्यमंत्री ने अपने निवास की सजावट पर कुछ करोड़ खर्च किए और यह एक तरह से शीशमहल है, ऐसा प्रचार भाजपा ने चुनाव में किया। मुख्यमंत्री का सरकारी घर भ्रष्टाचार का महल है, ऐसा दुष्प्रचार जोरों में हुआ। केजरीवाल की सरकार अब नहीं है और भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं। केजरीवाल द्वारा बनाए गए आलीशान मुख्यमंत्री निवास में वे रहने नहीं गर्इं। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी दी कि, ‘बंगले के निर्माण कार्य के लिए महंगा मटीरियल इस्तेमाल किया गया। बंगले में अत्याधुनिक रिमोट कंट्रोल से पंखे, लाइट, एयर कंडीशनर चालू या बंद किए जा सकते हैं, यह चमत्कार ही है।’ ये मंत्री लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। असल में अब सामान्य घरों में भी पंखे, लाइट, एसी, टीवी रिमोट से ही चालू-बंद किए जाते हैं। यह आधुनिक युग है। अब केजरीवाल के मुख्यमंत्री काल वाला यह बंगला लोगों के लिए खोला जा रहा है और बंगला देखने के लिए २० रुपए का टिकट बेचा जाएगा। यानी राजस्व बढ़ाने के लिए केजरीवाल का बंगला लोगों के लिए खोला गया है।
प्रधानमंत्री का घर
केजरीवाल ने अपने बंगले में विदेशी मार्बल इस्तेमाल किया है इसलिए लोग २० रुपये का टिकट लेकर यह मार्बल देखें, ऐसा मंत्री प्रवेश वर्मा कहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जनता के खजाने पर बेवजह बोझ डालने वाली चीजें रोज कर रहे हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री का निवास दुनिया के नेताओं के भव्य निवासों में से एक है। इंदिरा गांधी सफदरजंग रोड पर स्थित एक साधारण बंगले में रहती थीं। सफदरजंग रोड के इसी निवास के सामने लोक कल्याण मार्ग (पहले का रेसकोर्स रोड) है। वहां ४.९ हेक्टेयर परिसर में ‘अकेले’ रहने वाले फकीर मोदी का निवासस्थान है। इसमें कुल पांच आलीशान बंगले हैं। इन बंगलों को वे ‘पंचवटी’ कहते हैं। इस पंचवटी में ‘हेलीपैड’ है। यह सारा खर्च मोदी ने अपनी झोली से नहीं किया है। बंगले में विदेशी मार्बल, विदेशी कांच का इस्तेमाल हुआ है। यह भव्य निवास होते हुए भी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक और भव्य निवास ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना में बनाया जा रहा है। मोदी के ये दोनों निवास ‘टिकट बेचकर’ जनता को देखने के लिए उपलब्ध कराने चाहिए। केजरीवाल का बंगला देखने से ज्यादा पर्यटकों को फकीर मोदी का निवास देखना पसंद आएगा। दिल्ली के भाजपा के सभी मंत्रियों ने अपने सरकारी बंगलों को जो महल बना दिया है, उसे देखने के लिए पर्यटकों को आमंत्रित करना चाहिए। कृष्ण मेनन मार्ग पर गृहमंत्री अमित शाह रहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए आसपास की सभी सड़कें लोगों के आवागमन के लिए हमेशा के लिए बंद रखी गई हैं। इतना डर लगता हो तो फिर उस पद पर रहना ही क्यों?
संसद भवन का हाल
भारत का संसद भवन एक ऐतिहासिक इमारत है। आर्किटेक्ट बेकर के मार्गदर्शन में यह संसद भवन बनाया गया। दुनिया में ऐसी भव्य गोलाकार इमारत नहीं होगी। भारत की आजादी को लेकर कई ऐतिहासिक घटनाएं यहां घटीं। उस भव्य संसद भवन पर ताला लगाकर मोदी ने उसी प्रांगण में नया संसद भवन बनवाया। उसकी जरूरत नहीं थी। नया संसद भवन ‘गुजरात’ का एक भव्य मंगल कार्यालय जैसा लगता है और यहां भी बेवजह खर्च हुआ। संसद देश के नागरिकों से जुड़ी होनी चाहिए। नए संसद भवन की रचना राजबंदियों को बंद करके रखने वाली व्यवस्था जैसी है। एक फकीर के मन में आया इसलिए ऐतिहासिक संसद भवन बंद कर दिया गया और नया संसद भवन बनाया गया। संसद भवन मोदी ने बनवाया है, इसका श्रेय उन्हें मिले इसके लिए २० हजार करोड़ खर्च कर दिए गए और अब यही लोग केजरीवाल के बंगले पर बोलने लगे हैं। यह वाकई आश्चर्यजनक है।
शास्त्री का घर
पहले केंद्र और राज्य के मंत्री नियमानुसार ‘एक’ ही बंगला लेते थे और उसी में मर्यादा में खर्च करके कार्यकाल बिताते थे। अब दिल्ली और महाराष्ट्र के मंत्री दो-दो सरकारी बंगलों में रहते हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का बंगला मोतीलाल नेहरू प्लेस में था। एक साधारण सरकारी बंगले के रूप में आज भी उसे देखा जाता है। शास्त्री यहां १९५२ से रहे। रेलवे, संचार, वाणिज्य, गृहमंत्री रहते हुए और आगे १९६४ में प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे इसी बंगले में रहे। बड़े बंगले में जाने से उन्होंने परहेज किया और अपने बंगले पर कभी खर्च नहीं करवाया। अब इस बंगले में शास्त्री का स्मारक बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी लालबहादुर शास्त्री की सादगी पर भाषण देते हैं, लेकिन शास्त्री की सादी जीवनशैली को उन्होंने कभी अपनाया नहीं। दस लाख का सूट, तीन-चार लाख का काला चश्मा, दो लाख की पेन, सवा लाख के जूते, विदेशी कार ऐसी इस प्रधानमंत्री पद पर बैठे भारतीय फकीर की ठाठ है। प्रधानमंत्री द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इन महंगी चीजों को दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखकर जनता को ‘टिकट’ लगाकर दिखाना चाहिए।
झोपड़ियों पर महल
मुंबई, गुरुग्राम, बंगलुरु, ठाणे, नई मुंबई जैसे शहरों में भव्य ‘लक्जरी’
टॉवर्स खड़े हो रहे हैं। उन्हें खरीदने की ताकत मध्यम वर्ग में नहीं है। मुंबई के ‘लक्जरी’ टॉवर्स की कई इमारतों में फ्लैट राजनेताओं और उनके बच्चों के स्वामित्व की हैं और वे उनमें आलीशान जीवन बिता रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है, ऐसा इन लोगों के घर में घुसने पर नहीं लगता। मुंबई के झोपड़पट्टी पुनर्वसन के प्रोजेक्ट अमीरों के लिए टॉवर्स बनाने वाले बिल्डरों ने हड़प लिए और इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से ‘एसआरए’ अधिकारियों को सीधे आदेश गए। केजरीवाल के बंगले से ज्यादा यह मामला गंभीर है। जुहू, बांद्रा, विलेपार्ले, पेडर रोड जैसी जगहों पर झोपड़पट्टी पुनर्वसन के नाम पर अमीरों के टॉवर्स कैसे खड़े किए जा रहे हैं, यह चमत्कार देखने के लिए देशभर के पर्यटकों को मुंबई में बुलाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद के अनुरूप बना बंगला अगर आलोचना का विषय बनता है तो प्रधानमंत्री के निवास से लेकर महाराष्ट्र के मंत्रियों के बंगलों पर हुआ करोड़ों रुपए का खर्च भी छिपाया नहीं जा सकेगा। मलबार हिल इलाके में मंत्रियों के बंगले किस तरह सजाए गए हैं, यह भी लोगों को दिखाएं। सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार चाहें तो इन बंगलों को दिखाने के लिए एक विशेष ‘शो’ का आयोजन कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30