अपनी लाजवाब कॉमेडी से फैंस का मनोरंजन करते आ रहे सुनील ग्रोवर को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर कपिल शर्मा के शो पर सुनील की वापसी हो सकती हैं। खबर के वायरल होते ही कपिल-सुनील की जुगलबंदी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड अमृता प्रीतम की लिखी एक कविता सुनाई दे रही है जिसमें ये कहा गया है कि मैं तेनु फिर मिलांगे, कित्थे किस तरह पता नहीं…। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने अपने कैप्शन में लिखा है कि मैं आपसे फिर मिलूंगा।
Related Posts
Add A Comment


















