नई दिल्ली। Taj Hotel Story: 18 साल पहले आज ही के दिन भारत पर आतंकी हमला हुआ था। यह हमला मुंबई के ताज होटल पर हुआ था। उस हमले को 26/11 हमलों के नाम से जाना जाता है। आज हम अपने उन वीर शहीदों को याद कर रहे हैं जिन्होंने इस हमले में होटल में फंसे लोगों की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था।

पूरा भारत उन वीर शहीदों को नमन कर रहा है। आज के इस दिन को पूरा भारतवर्ष कभी नहीं भूल सकता है। लेकिन आज कहानी हम उस इतिहास की सुनाएंगे जिसने भारत को पहला 5 स्टार और पहला एसी वाला होटल दिया। आइए जानते हैं कि भारत का पहला 5 स्टार होटल ताज महल होटल (Taj Mahal Hotel) बनने की पूरी कहानी।

टाटा ग्रुप के संस्थापक के साथ हुआ था भेदभाव

टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा हैं, जिन्होंने 1868 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी। उस समय भारत में अंग्रेजों का राज था। ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव केवल भारत की धरती तक ही सीमित नहीं था। ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों में भी भारतीयों को बड़े पैमाने पर और खुलेआम नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता था।

पुराने समय में, ब्रिटेन के बड़े होटलों में भारतीयों को प्रवेश नहीं दिया जाता था। कई जगहों पर लिखा होता था – “कुत्तों और भारतीयों का प्रवेश वर्जित है”।

जमशेदजी टाटा को भी इसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने ब्रिटेन के सबसे आलीशान होटलों में से एक, ‘वाटसन्स होटल’ में जाने की कोशिश की। उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

जिद ने भारत को दिया पहला 5 स्टार बिजली वाला होटल

जमशेदजी अपने दोस्त के साथ एक दिन होटल में ठहरने गए थे। लेकिन उन्हें ये कहकर एंट्री देने से माना कर दिया कि यहां सिर्फ गोरे लोगों को ही आने की अनुमति है। इस अपमान के बाद जमशेदजी टाटा ने ये ठान लिया कि वे ऐसे होटल की शुरुआत करेंगे, जहां भारतीय और अंग्रेज दोनों की आराम से ठहर सकेंगे। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

और इस तरह उन्होंने ताज होटल की नींव 1898 में रखी गई। ताज हटोल की 40 फीट गहरी है। यह होटल 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया था। बॉम्बे की पहली ऐसी इमारत थी जिसमें बिजली की रोशनी थी, हर कमरे में टेलीफोन, इलेक्ट्रिक लिफ्ट और बर्फ बनाने की मशीन लगी थी! साथ ही, यह पहली ऐसी जगह थी जहाँ अमेरिकी पंखे, जर्मन लिफ्ट, तुर्की बाथ और अंग्रेज बटलर (नौकर) मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30