कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में कोविड-19 पर एक अहम बैठक के बाद दोनों जिलों में साप्ताहिक (रविवार) लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया है. सरकार की तरफ से अमरावती और यवतमाल के जिला कलेक्टर को आदेश दे दिया गया है. राज्य सरकार के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र के अमरावती और यवतमाल जिला में शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक सख्त लॉकडाउन रहेगा. इस फैसले के बाद अब रविवार को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 4,787 नए केस सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि यह संख्या बीते साल 5 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है. राज्य में अब तक कोविड-19 के 20 लाख 76 हजार 93 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 51 हजार 631 की मौत हो गई है. देश के दूसरे राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र और केरल ने चिंताएं बढ़ाईं हैं. दोनों राज्यों में कोरोना वायरस बेकाबू नजर आ रहा है. महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने गुरुवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि उनका स्वास्थ्य सही है और वह उचित चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं. ‘राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्राÓ के तहत इस महीने की शुरुआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले पाटिल ने उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने और स्वपृथक-वास में जाने को कहा है. उन्होंने ट्वीट किया है, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हूं. मेरा स्वास्थ्य ठीक है. मैं उचित मेडिकल सलाह ले रहा हूं और जल्दी ठीक होने की आशा है. मैं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना काम करता रहूंगा. इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. देशमुख को नागपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 15 फरवरी को वहां से छुट्टी मिल गई है. पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित दर्जनों मंत्री संक्रमित हुए थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031