उत्तर प्रदेश जिले के बनियाथेर थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर एक युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने दर्ज मामले के आधार पर शुक्रवार को बताया कि नखासा क्षेत्र निवासी शरीफ नामक व्यक्ति बनियाथेर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर आता-जाता था जहां उसने उसकी 21 वर्षीय बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की से बलात्कार करता रहा। जायसवाल ने कहा कि लड़की की जब शादी हो गई, तब भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करता रहा और फिर अश्लीन वीडियो उसके पति को भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031