December 2026 Muhurat: ग्रहों के राजा सूर्यदेव जब देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में गोचर करते हैं तो उस समय खरमास होता है. इस वजह से साल में 2 बार खरमास आता है, एक मार्च-अप्रैल के समय और एक नवंबर-दिसंबर के समय. अब नवंबर का समापन होने वाला है और दिसंबर का प्रारंभ होगा. ऐसे में जो लोग दिसंबर में नई कार खरीदने वाले हैं, शुभ विवाह करना चाहते हैं या अपने नए मकान में गृह प्रवेश करने वाले हैं, उनको शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना चाहिए, ताकि खरमास उनके शुभ कार्य में बाधा न बने. आइए पंचांग से जानते हैं कि खरमास कब शुरू हो रहा है? दिसंबर में गृह प्रवेश और वाहन खरीदने का मुहूर्त क्या है?
खरमास कब से शुरू है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 16 दिंसबर को सुबह में 10:29 ए एम पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, उसके साथ ही खरमास का प्रारंभ हो जाएगा. खरमास करीब 1 महीने का होता है. इसका समापन मकर संक्रांति के दिन होता है क्योंकि सूर्यदेव धनु से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. ऐसे में देखा जाए तो दिसंबर में आपके पास मांगलिक कार्यों के लिए 15 दिन ही मिलेंगे.
गृह प्रवेश मुहूर्त 2026 दिसंबर
दिसंबर महीने में आपको गृह प्रवेश के लिए 5 शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे. आप 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को गृह प्रवेश कर सकते हैं.
- 2 दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त: 10:51 पी एम से 3 दिसंबर को 06:58 ए एम तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: दशमी
- 3 दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त: 06:58 ए एम से 09:23 ए एम, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: दशमी
- 4 दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त: 10:22 ए एम से 11:44 पी एम, नक्षत्र: चित्रा, तिथि: एकादशी
- 11 दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त: 03:04 ए एम से 12 दिसंबर को 07:04 ए एम, नक्षत्र: उत्तराषाढा, तिथि: तृतीया
- 12 दिसंबर गृह प्रवेश मुहूर्त: 07:04 ए एम से 02:06 पी एम, नक्षत्र: उत्तराषाढा, तिथि: तृतीया
वाहन खरीदने का मुहूर्त दिसंबर 2026
दिसंबर में नई कार, बाइक या अन्य वाहन खरीदने के लिए आपको 5 शुभ मुहूर्त मिलेंगे. आप 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 6 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीद सकते हैं.
- 3 दिसंबर वाहन खरीदने का मुहूर्त: 09:23 ए एम से 4 दिसंबर को 06:59 ए एम, नक्षत्र: हस्त, तिथि: दशमी, एकादशी
- 4 दिसंबर वाहन खरीदने का मुहूर्त: 06:59 ए एम से 11:44 पी एम, नक्षत्र: हस्त और चित्रा, तिथि: एकादशी
- 6 दिसंबर वाहन खरीदने का मुहूर्त: 07:00 ए एम से 01:38 पी एम, नक्षत्र: स्वाति, तिथि: त्रयोदशी
- 13 दिसंबर वाहन खरीदने का मुहूर्त: 04:47 पी एम से 14 दिसंबर को 07:06 ए एम तक, नक्षत्र: श्रवण, तिथि: पंचमी
- 14 दिसंबर वाहन खरीदने का मुहूर्त: 07:06 ए एम से 15 दिसंबर को 07:06 ए एम, नक्षत्र: श्रवण और धनिष्ठा, तिथि: पंचमी और षष्ठी
शुभ विवाह मुहूर्त 2026 दिसंबर
दिसंबर में विवाह के लिए 7 शुभ मुहूर्त है. आप 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को विवाह के लिए मुहूर्त हैं.
- 2 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 10:32 ए एम से 3 दिसंबर को 06:58 ए एम, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, तिथि: नवमी, दशमी
- 3 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 06:58 ए एम से 10:53 ए एम, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त, तिथि: दशमी, मुहूर्त: 11:03 पी एम से 4 दिसंबर को 06:59 ए एम, नक्षत्र: हस्त, तिथि: एकादशी
- 4 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 06:59 ए एम से 10:22 ए एम, नक्षत्र: हस्त, तिथि: एकादशी
- 5 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 11:48 ए एम से 6 दिसंबर को 07:00 ए एम, नक्षत्र: स्वाति, तिथि: द्वादशी, त्रयोदशी
- 6 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 07:00 ए एम से 07:42 ए एम, नक्षत्र: स्वाति, तिथि: त्रयोदशी
- 11 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 03:04 ए एम से 12 दिसंबर को 07:04 ए एम, नक्षत्र: उत्तराषाढा, तिथि: तृतीया
- 12 दिसंबर शुभ विवाह मुहूर्त: 07:04 ए एम से 12 दिसंबर को 03:27 ए एम, नक्षत्र: उत्तराषाढा, तिथि: तृतीया, चतुर्थी
(Disclaimer): इस लेख में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक ग्रंथों, लोक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित हैं। किसी भी उपाय या सलाह को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की राय जरूर लें।


















