Redmi Turbo 6 Max : स्मार्टफोन मार्केट में अब तक बड़ी स्क्रीन वाले फोन के साथ बेहतर बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस की मांग देखने को मिलती रही है. हालांकि, पिछले कुछ समय में ज्यादातर कंपनियां बड़े डिस्प्ले की जगह स्लिम डिजाइन और हल्के फोन पर ध्यान दे रही हैं. इस बीच Redmi एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जो इस ट्रेंड को बदल सकता है. कंपनी का अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max अपनी बड़ी स्क्रीन और जबरदस्त बैटरी क्षमता के चलते चर्चा में है.
इस फोन को लेकर पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब एक नए लीक में इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है. खास बात यह है कि फोन में 7 इंच का डिस्प्ले और 11,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है. तो आइए जानते हैं कि Redmi Turbo 6 Max में क्या खास मिल सकता है.
Redmi Turbo 6 Max में क्या खास मिल सकता है
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है. लीक के अनुसार, Redmi Turbo 6 Max में 11,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसे 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक यूज किया जा सकेगा. खासतौर पर गेमिंग और ज्यादा यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी जरूरी हो सकता है.
Redmi Turbo 6 Max में मिलेगा 7 इंच का डिस्प्ले
लीक के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच की 2K LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है. इसके साथ 18Hz रिफ्रेश रेट और बेहद पतले बेजल्स मिलने की भी उम्मीद है. बड़ी स्क्रीन के कारण यूजर्स को वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने के लिए ज्यादा जगह मिल सकती है. यह Xiaomi और Redmi के अब तक के सबसे बड़े डिस्प्ले वाले फोन में से एक हो सकता है.
50MP कैमरा और मिल सकता है IP69 रेटिंग का सपोर्ट
Redmi Turbo 6 Max में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है. फोन में वर्टिकल कैमरा सेटअप की जगह हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा इसमें मेटल फ्रेम, IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी चर्चा है.
Dimensity चिपसेट से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें Dimensity 9500 या 9600M चिपसेट मिलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है. ये स्पेसिफिकेशंस फोन को फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकते हैं.


















