नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में बिजी हैं. अब इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. खबर है कि मेकर्स ने सेट से दो बार तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. प्रोडक्शन टीम ने अब शूटिंग को मुंबई के बोरीवली स्थित एक बड़े स्टूडियो के क्लोज्ड सेट पर शिफ्ट कर दिया है. इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले सेट से कोई भी फोटो या वीडियो बाहर न जा सके.

‘प्रलय’ के सेट से पहली बार तस्वीरें सितंबर की शुरुआत में लीक हुई थीं. उस वक्त रणवीर सिंह बांद्रा में शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी रफ-टफ लुक वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों से जॉम्बी थ्रिलर में उनके किरदार की पहली झलक लोगों को देखने को मिल गई थी. इसके बाद 16 नवंबर को एक और तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई जिसमें रणवीर सिंह ब्राउन जैकेट, लंबे बालों और चेहरे को आधे ढके हुए स्कार्फ में दिखे. लगातार दो बार तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स ने शूटिंग लोकेशन पर बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने और बिना इजाजत फोटो खींचने पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने अब शूटिंग को बोरीवली के एक नामी स्टूडियो में पूरी तरह नियंत्रित माहौल के बीच शिफ्ट कर दिया है. नई लोकेशन पर एंट्री की कड़ी निगरानी हो रही है और सिर्फ जरूरी टीम मेंबर्स को ही अंदर जाने की इजाजत है. इस कदम का मकसद यह भी है कि फिल्म के खास विजुअल्स, फोटो या वीडियो के जरिए समय से पहले सामने न आ जाएं.

विजुअल ही ‘प्रलय’ फिल्म की जान

मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रलय’ फिल्म के लिए तबाही के बाद वाली दुनिया को तैयार करने में काफी मेहनत लगी है और इसका विजुअल एक्सपीरियंस ही फिल्म की जान है. मेकर्स चाहते हैं कि लोग इसे लीक हुई क्लिप्स के बजाय सीधे बड़े पर्दे पर देखें. बोरीवली वाला सेट पूरी तरह बंद यूनिट है और वहां एंट्री पर काफी सख्ती है.

200 आर्टिस्ट के साथ रणवीर सिंह ने किया शूट

‘प्रलय’ की टीम ने हाल ही में एक बड़ा सीक्वेंस शूट किया है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ जॉम्बी के रूप में करीब 200 आर्टिस्ट नजर आए. यह सीन फिल्म के एक अहम एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा है. इस सीन के बड़े स्केल और बारीक तैयारियों को देखते हुए ही मेकर्स को एक बंद और नियंत्रित शूटिंग लोकेशन की जरूरत महसूस हुई.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30