Ketu Gochar 2026: केतु 5 दिसंबर 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को धन, कारोबार और करियर में लाभ मिल सकता है.

Ketu Gochar 2026: ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह कहा जाता है. इसे वैराग्य, आध्यात्मिकता, मोक्ष और रहस्यमयी चीजों का कारक माना जाता है. जब केतु की चाल या नक्षत्र में बदलाव होता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है. इस बार केतु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश होने जा रहा है. एस्ट्रोलॉजर संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव से तीन राशियों के जातकों को खास फायदा मिल सकता है.

Ketu Transit 2026: कब होगा केतु का नक्षत्र परिवर्तन?

द्रिक पंचांग के अनुसार, केतु 5 दिसंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में केतु 14 अगस्त 2027 तक रहेंगे.

अश्लेषा नक्षत्र आकाश मंडल का नौवां नक्षत्र है. इसके स्वामी बुध हैं और यह कर्क राशि में आता है. ज्योतिष में अश्लेषा को गूढ़ ज्ञान, समझदारी और रहस्यमयी विषयों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में केतु का इस नक्षत्र में आना कुछ राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है.

Taurus: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से पैसों को लेकर चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. आमदनी के नए रास्ते खुलने और बचत बढ़ने के संकेत हैं.

व्यापार करने वालों को किसी अच्छे सौदे से लाभ मिल सकता है. वहीं, लंबे समय से अटका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है. नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर कदम उठाना फायदेमंद रहेगा.

Gemini: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ

मिथुन राशि के लिए केतु का गोचर धन और वाणी से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है. नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. व्यापारियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं.

धार्मिक कार्य, समाज सेवा, काउंसलिंग या हीलिंग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी रह सकता है. पुरानी परेशानियों से राहत मिलने और विरोधियों की चिंता कम होने के संकेत हैं. हालांकि, किसी को पैसा उधार देने से पहले सावधानी बरतें.

Aquarius: कुंभ राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. धन बचाने और कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर सामने आ सकते हैं.

व्यापार में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने की उम्मीद है. नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो सही रणनीति और मेहनत के साथ आगे बढ़ें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30