रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति सूरजपुर के अध्यक्ष उदय कुमार पंडो ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को अति विशेष पिछड़ी जनजातियों की समस्याओं से अवगत कराया और समिति के गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि आपके द्वारा जो समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। आप इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें। आपकी हरसंभव मदद की जाएगी।
Related Posts
Add A Comment


















