रायपुर। आज 20 फरवरी को पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पंचायत संसाधन कर्मचारी संघ का वार्षिक समेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि नंद कुमार बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाता जागृति मंच एवं कल्याण समिति थे। उन्होंने आपने ऊदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में रह रहे हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना एवं उनका विकास करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी न्याय योजना जिसका लाभ संपूर्ण छत्तीसगढ़ के किसान को मिला और वो आगे बढ़ रहे है। उसी प्रकार गोधन न्याय योजना अंतर्गत नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी अंतर्गत सभी लोगों को लाभ हो रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। सभी लोग इस योजना में बढ़ चढ़कर हिसा ले रहे है। छत्तीसगढ़ पंचायत संसाधन कर्मचारी संघ का गठन हुआ जिसमें नंद कुमार बघेल को सर्वसमति से संरक्षक सदस्य बनाया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार नायक, उपाध्यक्ष दीपक ध्रुव, सचिव विकास वर्मा, एवं कोषाध्यक्ष पीयूष कश्यप को चुना गया।
Previous Articleबढ़ती तेल की कीमतों पर वित्त मंत्री ने कही यें बातें…
Next Article फास्टैग को लेकर बड़ा फैसला, पढिय़े खबर पूरी…
Related Posts
Add A Comment



















