तिल्दा-नेवरा। विगत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमोदन के पश्चात जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। जिसमें मोहरेंगा निवासी साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के संगठन सचिव तुलेश्वर साहू को जिला सचिव के पद पर नियुक्त की गई है। जिला कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर तुलेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधो राम वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री राजेंद्र साहू, विधायक अनीता शर्मा पूर्व विधायक जनक राम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू का आभार व्यक्त किया है।
Previous Articleफास्टैग को लेकर बड़ा फैसला, पढिय़े खबर पूरी…
Related Posts
Add A Comment



















