रायपुर। प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय टेकाम ने कबीरधाम जिले के बैगा बाहूल्य पंडरिया विकासखसड के सुदूर एवं दुर्गम वनांचल ग्राम छिन्दीडीह में तीन दिवसीय बैगा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री श्री टेकाम ने बैगा बाल महोत्सव का शुभांरभ करते हुए समाज स्थानीय वनोपज संसाधनों से उपलब्ध समाग्री के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने बैगा नर्तक दलों के साथ गीत-संगीत में हिस्सा लेते हुए बैगा आदिवासियों के साथ नृत्य भी किया। उन्होने तीन अलग-अलग बैगा नर्तक दलो को 45 हजार रूपए के चेक वितरण भी किया। लगातार 11वां वर्ष से बैगा समाज और अस्था समिति द्वारा यह बैगा बाल महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
विशेष पिछड़ी बैगा समाज की संस्कृति संवर्धन और समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए गए बडे फैसले – आदिम जाति विकास मंत्री प्रेम साय टेकाम
Related Posts
Add A Comment



















