रायपुर । राजधानी से लेकर अंडमान निकोबार तक गबन का आरोपी पुलिस को धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। अंडमान निकोबार में गबन मामले के आरोपी को अंडमान निकोबार के पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान आरक्षक अरविन्द कुमार केरकेटा बलौदाबाजार जिले से राजधानी लाया था। चूंकि कोरोना काल अब भी ख़त्म नहीं हुआ है। टेस्ट के बाद विश्राम करने के लिए अंडमान निकोबार पुलिस की टीम अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस रूम न.211 लालपुर रेस्टहाउस में रुकी थी।
इस दौरान अचानक आरोपी रामकुमार साहू ने पुलिस को धक्का मारते हुए रूम का दरवाजा बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया, अंडमान निकोबार पुलिस की टीम ने तत्काल टिकरापारा थाना जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 53/21 धारा 224,342, भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। वहीं आरोपी को पतासाजी के दौरान वीआईपी रोड के आसपास होने आशंका थी। आरोपी होटल का कार्य करता था।
वहीं आज सुबह से ही अंडमान निकोबार पुलिस और थाना टिकरापारा पुलिस डेरा डाल कर वीआईपी रोड़ के आसपास बैठी थी। वहीं आरोपी राजकुमार वीआईपी रोड़ के राम मंदिर के पास जैसे पहुँचा पुलिस की टीम ने दबोच लिया और उसे थाना टिकरापारा ले आई।
Previous Articleमहाकालेश्वर मंदिर परिसर को दिया जा रहा है भव्य स्वरूप
Related Posts
Add A Comment



















