रायपुर। छ.ग. राज्य आंदोलनकारी छसपा छबेस अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार, चेतन देवांगन, बृजबिहारी साहू, गिरधारी ठाकुर, गोवर्धन वर्मा, ईश्वर साहू ने कहा है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत ने देश की कमर तोड़ दी है। इसके कारण हर व्यक्ति महंगाई से जूझ रहा है। आज एक टैक्स के नाम पर वाह वाही लूटने वाले नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोल डीजल और शराब को जी.एस.टी.के दायरे में लाने से क्यों कतरा रही है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल जी.एस.टी.में आ जाने से पेट्रोल लगभग 50 रुपये प्रति लीटर और डीजल लगभग 47 रुपये प्रति लीटर में बिकने लगेगा और छत्तीसगढ़ में महंगाई आधी से भी कम हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में करोड़ों लोगों को लाभ होगा। मोदी जी अगर इसे पूरे देश में लागू कर दें तो आम लोगों को इसका लाभ होगा।
Previous Articleबड़ी औद्योगिक इकाईयों की मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल एप लांच
Next Article बर्तन खरीदी घोटाले से शिक्षा विभाग में हड़कंप…!
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















