चेन्नई। तमिलनाडु के ईरोड में हुई एक सनसनीखेज वारदात में पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली है, 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी ने अपने पति को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। बार-बार दबाव डालने के बाद पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला का नाम मैथिली है, उसकी शादी पीडि़त नंद कुमार के साथ 8 महीने पहले ही हुई थी। गौरतलब है कि मृतक नंद कुमार खेती करता था, नंद कुमार की मैथिली से शादी दूसरी थी, आरोप के मुताबिक, 5 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नंद कुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, जब मैथिली ने उसकी बात नहीं मानी तो नंद कुमार उसे टॉर्चर करने लगा। आरोपी महिला ने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया, जिसके बाद पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। इलाज के दौरान नंद कुमार की मौत हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031