


रायपुर। आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज आज राजधानी रायपुर के गांधी भवन, जैतुसाव मठ सरस्वती चौक पुरानी बस्ती में राजेश यादव के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस ज्ञान महायज्ञ के कथा वाचक पंडित क्षमानिधि शास्त्री (रायपुर वाले)है। श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों को आशीर्वचन देते हुए मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



















