मुंबई। मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियाबाडी का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में आलिया एक अनोखे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। जारी किए गए टीजर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनालिटी में जबरदस्त बदलाव किया है।
क्या खास है टीजर में ?
1 मिनट 31 सेकेंड की टीजर में आलिया का अंदाज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में आलिया का एक अलग अंदाज देखा जा सकता है। टीजर की शुरुआत वॉयस ओवर से होती है। वहीं कहा ये जाता है कि कमाठीपुरा में कभी अमास्या की रात नहीं होती। क्योंकि वहां गंगू रहती है। इतने में ही गंगू यानी कि आलिया भट्ट फर्स्ट लुक में नजर आती हैं। शुरुआत में गंगू ने सफेद रंग की साड़ी पहनी होती है। इसके साथ ही उनका धमाकेदार अंदाज लोगों को प्रभावित कर देगा। गंगू कहती हैं कि-गंगू चांद थी और चांद रहेगी। टीजर में आलिया का जबरदस्त अंदाज देखा गया है। गंगूबाई के किरदार के लिए जो पर्सनालिटी, ताकत, गुस्सा, हिम्मत चाहिए। वो आलिया भट्ट के किरदार में देखी जा सकती है।
डायलॉग ने डाली जान
फिल्म में डायलॉग ने जान डाली है। गंगू कहती हैं किसी से डरने का नहीं न पुलिस से न मंत्री से न किसी के बाप से, वहीं दूसरे सीन में आलिया कुर्सी पर बैठी दिखाई देती हैं। वे कहती हैं कि जमीन पर बैठी बहुत अच्छी लगती है तू… आदत डाल ले तेरी कुर्सी तो गई। वहीं इसके बाद वे स्टेज पर खड़ी दिखाई देती हैं और कहती हैं कि कुंवारी किसी ने छोड़ा नहीं और श्रीमती किसी ने बनाया नहीं। इस में एक नहीं पूरी फिल्म में ही दमदार डायलॉग सुनने को मिलेंगे।
आलिया का दमदार लुक
गंगूबाई फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि आलिया का लुक काफी गजब का है। वे बड़ी बंदी, गजरा और ज्वैलरी पहने दिखाई दे रही हैं। इस पूरे लुक में आलिया काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। संजय लील भंसाली की ये फिल्म यादगार रहेगी।
वायरल हुआ टीजर
इस टीजर के आते ही ये तेजी से वायरल हुआ। टीजर पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स ने भी कमेंट कर तारीफ की हैं। इस टीजर पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय, हर्षवर्धन, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर आलिया की तारीफ की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031