एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के पीछे एक अन्य विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ जा रहा है। स्काईमेट के अनुसार एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। साथ ही अरब सागर पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। वहीं केरल पर एक ट्रफ बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के तापमान में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री जबकि 23 फरवरी को 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 3 नवंबर 2020 को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि फरवरी में इस तरह की गर्मी कम पड़ती है। इससे पहले 21 फरवरी 2017 को 32.4 डिग्री और 23 फरवरी 2018 को 32 डिग्री दर्ज किया गया था। फरवरी में सबसे अधिक तापमान का रिकार्ड साल 2006 में रहा, तब अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस माह के बचे दिनों में यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश
स्काईमेट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हुई है। वहीं लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिली है। उत्तर-पश्चिम राज्यों में तापमान में वृद्धि हुई है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम और मेघालय में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ है।
Previous Articleनक्सलियों ने की महिलाओं से यह खास अपील, कहीं ये बातें…
Next Article जाम में हुआ जन्म, इसलिए ‘जामवंत’
Related Posts
Add A Comment



















