रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विकास गतिविधियों से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान, मुंगेली श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर, धमतरी सुश्री कांति सोनवानी, दुर्ग श्रीमती शालिनी यादव, रायगढ़ निराकार पटेल, बलौदाबाजार राकेश वर्मा, बालोद श्रीमती सोना देशलहरा, जांजगीर-चांपा श्रीमती यमिता यशवंत चन्द्रा, महासमुंद श्रीमती उषा पटेल, राजनांदगांव श्रीमती गीता साहू तथा कबीरधाम श्रीमती सुशीला भट्ट आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री से जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article सुखम बाई की जिंदगी को सुखमय बनाने मंत्री जी की पहल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















