धरमजयगढ़। शहरी क्षेत्रों अन्य खेलों के तरफ बढ़ते आकर्षण के कारण कबड्डी को लोग भूलने लगे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भारतीय खेल कबड्डी का अलग ही महत्व है। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत शाहपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यहाँ 26 फरवरी से राज्य स्तरीय कबड्डी का शुभारंभ होगा। जिसमें भाग लेने के लिए 27 फरवरी तक पंजीयन करा सकते है। विगत वर्ष रायगढ़ सहित कोरबा, जशपुर, जांजगीर, सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। कबड्डी के प्रति इस गाँव के युवाओं में अलग ही उत्साह नजर आता है। जिस कारण इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्ष बहुत ही उत्साह एवँ व्यवस्थित ढंग से कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ था। इस वर्ष भी अभी तक अनेक टीम अपना पंजीयन करा चुके हैं। यहाँ के कबड्डी प्रतियोगिता को देखने आस पास से बहुत संख्या में दर्शकगण आते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031