तिल्दा नेवरा। ग्यारह माह बाद प्रारंभ हुई लोकल ट्रेन उसके बाद भी शेड्यूल टाईम में नही चल रही है। कोरबा से चल के रायपुर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन तिल्दा नेवरा में10:13 को शेड्यूल टाईम है लेकिन यह प्रतिदिन 11: 24 या 12 बजे आ रही हैं। जिससे कामकाजी, स्टूडेंट्स, स्वास्थ्य से पीडि़त यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से किराया भी 10 रुपये की जगह 30 रुपये कर दी गई है। यात्रीगण सुबह10 बजे से 12 बजे तक कोरबा से रायपुर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन की इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे रहते हैं। छोटे छोटे बच्चे लेकर महिलाएं कई घंटे चेयर में बैठ कर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। फिर भी ट्रेन टाइम पर चल नही रही है। इस वजह से तिल्दा नेवरा की यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अगर ऐसी विलम्ब से चलते रहेगी लोकल तो निश्चित ही नगर व ग्रामवासियों मिलकर आंदोलन करने हेतु बाध्य रहेंगी।
कोरबा से रायपुर चलने वाली लोकल हमेशा रहती है लेट, यात्री परेशान
Previous Articleनई राजधानी के प्रभावित किसानों के साथ नहीं होगा अन्याय
Related Posts
Add A Comment



















