नारायणपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज ने आज अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के तीसरे आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम स्थानीय बालक क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में सुबह 6 बजे प्रारंभ किया गया। मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन दौड़ में हजारों धावकों ने दौड़ लगायी, जिसमें पुरूष वर्ग में हैदराबाद के अनीब थापा मगर ने 55 मिनट 19 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के धावक अंगारिया विक्रम सिंह भरत ने 55 मिनट 19 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के ही दीपक बापू 56 मिनट 39 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वर्ष 2020 में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू ने 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहले स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही धाविका कुमारी तामसी सिंह ने 1 घंटा 7 मिनट 58 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान पर रही। तीसरा स्थान महाराष्ट्र की कुमारी ज्योति जे चौहान ने प्रापत किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा 8 मिनट 42 सेकण्ड में पूरी की। कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र एव कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। और मैराथन आयोजन के उदेश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, के अलावा बस्तर आईजी श्री पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, एनएमडीसी और भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण और अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेस्डर श्री अनुज शर्मा और अनुराग शर्मा व क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पहले स्थान विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रूपए की नकद राशि से नवाजा गया। वही द्वितीय स्थान को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सांसद श्री बैज ने सभी विजय धावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवाल भविष्य की कामना की। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों के 11797 धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। मैराथन दौड़ आज सवेरे 6.30 बजे जिला मुख्यालय के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने आभार प्रदर्शन किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031