महाशिवरात्रि का त्यौहार इस साल 11 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन सृष्टि का आरम्भ के उदय से हुआ था. इस दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था. साल में होने वाली शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे महाशिवरात्रि के दिन राशिनुसार कैसे पूजा करें.
मेष- इस राशि के जातक के लोग गुलाल से शिवजी की पूजा करें. इसी के साथ इस दिन ऊँ ममलेश्वाराय नम: मंत्र का जाप करें.
वृष- महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोगों को दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही ऊँ नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप भी करें.
मिथुन- इस राशि के लोग ऊँ भुतेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए.
कर्क- इस राशि के लोग शिवजी के द्वादश नाम का स्मरण करना चाहिए. साथ ही पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए.
सिंह- महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोग ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें और शहद से शिवजी का अभिषेक करें.
कन्या- कन्या राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए.
तुला- तुला राशि के लोग शिवाष्टक का पाठ करें इसी के साथ महादेव का दही से अभिषेक भी करें.
वृश्चिक- इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन ऊँ अन्गारेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. इसी के साथ दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करें.
धनु- इस राशि के लोग ऊँ समेश्वरायनम: मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए शुभ माना जाता है.
मकर- इस राशि के जातक अनार के रस से शिवजी का अभिषेक करें.
कुंभ- इस राशि के लोग दूध, दही, शक्कर, घी, शहद सभी से अलग अलग शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. इसी के साथ ऊँ शिवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.
मीन- इस राशि के जातकों को मौसम के फल से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही ऊँ भामेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए.
अपनी राशि अनुसार करें महादेव की शिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना, मिलेगा मनचाहा फल
Previous Articleशनिवार को इन कार्यों को करने से मिलता है शनिदेव का आशीर्वाद
Related Posts
Add A Comment



















