रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के राजप्रधान पद के प्रत्याशी जगेश्वर वर्मा ने सामाजिक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें रायपुर राजप्रधान के रूप में सामाजिक सेवा का अवसर प्रदान करें। सरल हृदय, मृदुभाषी, मिलनसार, अनुभवी, कर्मठ एवं योग्य राजप्रधान प्रत्याशी जगेश्वर वर्मा का इन दिनों रायपुर राज के गांवों में सघन चुनाव प्रचार चल रहा है। आपको बता दें कि श्री वर्मा का शिक्षा के क्षेत्र में काफी लंबा योगदान रहा है। विगत 25 वर्षों से बहुत ही कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को कम शुल्क में गुरुकुल विद्यालय के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। श्री वर्मा की आगामी योजनाओं में आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करना, राज कार्यकाारिणी में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत स्थान सुरक्षित, युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन, प्रत्येक ग्राम नगर इकाई स्तर पर सामाजिक युवाओं के लिए जागृति मंच तैयार कर नशापान एवं मांसाहार जैसे कुरीति के विरुद्ध अभियान शामिल है। श्री वर्मा का काफी लंबा सामजिक अनुभव रहा है जिसमें कोटा ईकाई को संगठित कर प्रथम वार्ड प्रमुख बने, रायपुरा ईकाई का गठन कर वार्ड प्रमुख का कार्य किये, सन् 2004 में महानगर में निवासरत मनवा कुर्मी का पारिवारिक जानकारियां एकत्रित कर प्रथम पुस्तक के रूप में जागव-जानव संगवारी का सह संपादक के रूप में कार्य किये, केन्द्रीय युवा संगठन मंत्री रहते हुए वैवाहिक पत्रिका परिणय पुष्प अंक 3 का संपादक के रूप में योगदान, सन् 2014 में पुन: पारिवारिक जानकारियां एकत्रित कर नया कलेवर में कुर्मी दर्पण संपादन का कार्य, महानगर रायपुर ईकाई का मंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन, महानगर रायपुर का निर्विरोध नगर प्रमुख निर्वाचित होकर दायित्व का निर्वहन एक वर्ष का कार्यकाल, राज पुनर्गठन के पश्चात नया रायपुर राज का राजप्रधान का दायित्व कार्यकाल 6 माह, वर्तमान में केन्द्रीय कार्यकारिणी मेें कार्यालय सचिव का दायित्व एवं नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोविड-19 कोरोना काल में छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा टाटीबंध चौक में प्रवासी मजदूरों भाईयों को स्वाल्पाहार, भोजन, मठा एवं चरण पादुका वितरण में 15 दिनों तक सेवा प्रदान किया गया। आपको बता दें कि श्री वर्मा का रायपुर राज में जोरदार चुनाव प्रचार चल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com