रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक), समता कॉलोनी रायपुर, छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक गतिविधियों का संचालन, बखूबी करने के कारण मैक कॉलेज का नाम दिल्ली तक गूंजा। जिसकी वजह से हॉल ही में इंडिया टूडे ग्रुप द्वारा कॉलेज को सम्मानित किया गया है। 25 मार्च 2021, मैक कॉलेज के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ दिन के रूप में याद किया जायेगा। दिल्ली में कॉलेज के प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक योगेन्द्र सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया। कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने हेतु वे दिल्ली गये थे। बेस्ट एजुकेशन कॉलेज इन छत्तीसगढ़ का अवार्ड (इंडिया टुडे ग्रुप) एशिया एजुकेशन द्वारा प्रदान किया गया है। यह अवार्ड रमेश पोखरीयाल निशक (एजुकेशन मिनिस्टर), मुरली मनोहर जोशी (एजुकेशन मिनिस्टर, भारत सरकार) सुरेश प्रभु (इंडियन इमेशरी, जी 20 और जी 7 भारत सरकार), रतनलाल कटारिया (मिनिस्टर, जलशक्ति भारत सरकार), संजय समराव धोत्रे (केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, भारत सरकार), रामदास अथवाले (केन्द्रीय सोशल जस्टिस एवं एमपावरमेंट, भारत सरकार), प्रताप चंद्र सारंगी (केन्द्रीय राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन), श्रीमती सुनीता डुग्गल (राज्यसभा सदस्य, भारत सरकार), श्रीमती जया प्रदा (पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय फिल्म अभिनेत्री) की गरिमामयी उपस्थिति में दी गई। कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश अग्रवाल एवं प्राचार्या डॉ. ज्योति जनस्वामी के मार्गदर्शन में निरंतर कॉलेज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। पूरा मैक परिवार कॉलेज की इस उपलब्धि हेतु गौरान्वित महसूस कर रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com