रायपुर। वर्तमान कोविड 19 संक्रमण काल में शिक्षकों की ड्यूटी टीकाकरण कार्यक्रम में लगाया गया है और लगभग सभी शिक्षक अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के कल्याण के लिए डटे हुए हैं लेकिन कुछ शिक्षक साथी या उनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा एसे कोरोना पीडि़त शिक्षकों की ड्यूटी कोविड 19 के टीकाकरण कार्यक्रम में लगा दिया गया है। जिले में एसे कई शिक्षकों ने अपनी पीड़ा अपने मातहत अधिकारियों को बताई बावजूद उनका नाम नहीं हटाया गया। जब यह बात छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन के प्रांतीय महामंत्री प्रणव मांडरिक एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल के समक्ष बात पहुंचाई। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री प्रणव मांडरिक और प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अपेक्षा सह मांग की है कि एसे शिक्षक जो कि वर्तमान में स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों में से कोई कोविड 19 से संक्रमित हो उनकी कोविड 19 टीकाकरण ड्यूटी से नाम हटाने की मांग करी और उनके द्वारा दिये जा रहे आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राहत देने और उनकी जगह अन्य स्वस्थ शिक्षक की ड्यूटी लगाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने जिला प्रशासन को चि_ी लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है जिससे कि ऐसे कोविड 19 संक्रमित कर्मचारियों को राहत मिले और यह भी मांग रखी कि जिन जिन शिक्षकों की ड्यूटी कोविड टीकाकरण में लगाई गईं हैं उनका तत्काल 50 लाख का बीमा कवर करवाया जाए एवं सभी शिक्षकों को फ्रंट लाइन वारियर्स मानते हुए उनका प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कराई जाए। संगठन की ओर से मांग रखने वालोंं में पदाधिकारी प्रकाश चौबे, गौतम चंद्राकर, रामकृष्ण देवांगन, जलेश्वर साहू, खिलेश वर्मा, रौशन साहू, ज्योति नेताम, श्रीमती ममता सूर्यवंशी, संतोष बघेल,श्रीमती संगीता चंद्राकर, कमल देवांगन, अंकेश महिपाल, सलीमुद्दीन खान, तारेंद देवांगन सहित सभी सक्रिय सदस्य शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन ने समझा शिक्षकों का दर्द, कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का कोविड ड्यूटी हटाने की रखी मांग, जिला प्रशासन को लिखा पत्र
Previous Articleआवश्यक वस्तुओं का किया अवैध भण्डारण, या अधिक कीमत पर बेचा तो खैर नहीं, निगाह रखने लगी अधिकारियों की ड्यूटी
Next Article होम क्वॉरंटीन में भरपूर नींद ले रही हैं ये एक्ट्रेस
Related Posts
Add A Comment


















