रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा ने एसएचसी सांकरा में पहुंचकर कोविड का टीका लगवाया। कोविड के पहले चरण का टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण से संक्रमण को रोकने में जरूर सफलता मिलेगी। शासन की गाइडलाइन एवं स्वास्थ्यगत सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने 45 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी समाज के व्यक्तियों, आमजनों से कोविड का टीका लगाने प्रेरित भी किया। इसके अलावा कोविड-19 के गाइडलाइन अनुरूप-मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा अनावश्यक भीड़ से बचते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने अपील की। सुरक्षा एवं सावधानी ही कोविड 19 की रोकथाम में कारगर साबित होगी। कोविड टीका के लिए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा लोगों को प्रेरित एवम जागरूक कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com