महासमुंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.के. मंडपे ने बताया कि जिले में हर बुधवार को होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक चालू माह अप्रैल में ( बुधवार 7 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती, बुधवार 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और बुधवार 21 अप्रैल को राम नवमी) को शासकीय अवकाश होने के कारण उक्त तिथियों को जिला अस्पताल महासमुंद में होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक नही होंगी। उपरोक्त तिथियों के स्थान पर अगले दिन यानी गुरुवार को ( 8 अप्रैल, 15 अप्रैल और 22 अप्रैल) को मेडिकल बोर्ड की बैठक होंगी।
Related Posts
Add A Comment


















